जो अधिकारी गलत करेगा चक्कर कटवा देंगे- सीएम सैनी

जो अधिकारी गलत करेगा चक्कर कटवा देंगे- सीएम सैनी

हरियाणा के हिसार के नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि जो भी अधिकारी गलत करेगा चक्कर कटवा देंगे। ऐसी हालत कर देंगे। अभी 4 जून तक चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद सभी व्यवस्था कर देंगे कि लोगों को कोई दिक्कत न आए। सीएम हाउस आपका है कभी भी आ सकते हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में खर्ची तथा पर्ची दोनों चलती थी। पैसे वालों को ही नौकरी मिलती थी। आज बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी मिलती है।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस को आज विपक्ष के नेता भी नहीं है। जो केजरीवाल कांग्रेस को पानी पी पी कर गाली देता था। बच्चों की कसम खाता था। अब कांग्रेस के गले मिल गए हैं। भ्रष्टाचारियों तथा परिवार को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। कांग्रेस घमंडिया गठबंधन के लोग इस देश को तोड़ने की बात करते हैं। इस गठबंधन युवराज राहुल गांधी उनका समर्थन करता है। पिछले 55 साल के कांग्रेस के शासन पर 10 साल का नरेंद्र मोदी का शासन बहुत भारी है। कोई ऐसा सिर नहीं रहेगा जिसपर छत न हो। हर परिवार को आवास दिया जाएगा। कांग्रेस महज 272 पर चुनाव लड़ रही है। जब 2029 का चुनाव आएगा तो कांग्रेस कहीं नही लड़ रही होगी।